Breaking News

227 कुशल खिलाड़ियों की पुलिस विभाग मे नियुक्त पर सीएम योगी ने सभी अभिभावकों और अभ्यर्थियों को बधाई दी

लखनऊ, : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ी कोटे से चयनित पुलिस नियुक्तिपत्र कार्यक्रम में शिरकित की। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश मे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो रही है, पिछले वर्षो मे खेलो इंडिया खेलो, फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से गतिविधिया आगे बढ़ रही है। आज 227 कुशल खिलाड़ियों को पुलिस विभाग मे नियुक्त किया जा रहा है। सभी अभिभावकों और अभ्यर्थियों को बधाई।
PunjabKesari
इतनी बड़ी संख्या में कभी नियुक्ति नहीं मिली- योगी 
उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी के लिए खेल की तैयारी और फिट रखना, पारिवारिक जिम्मेदारियों को साथ लेकर चलना बहुत चुनौती का विषय है। योगी ने कहा कि कोई खिलाडी अपने लिए नही खेलता, जब वो किसी प्रतियोगिता मे स्थान प्राप्त करता है तो ग्राम क्षेत्र जनपद प्रदेश देश का नाम रोशन करता है। इसलिए हमने शासनादेश मे संशोधन किया और खिलाड़ियों को नियुक्ति दे रहे हैं। 586 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में कभी नियुक्ति नहीं मिली है।

प्रदेश सरकार ने खेल अवस्थापना के लिए नए प्रयास किए हैं…
योगी ने कहा कि ये स्वस्थ माहौल है। इससे समाज भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़ता है। एक अच्छे भविष्य के लिए जरूरी है कि हम अपने धरोहर पर गर्व करें। आज जो खिलाडी आये है इसमे कुल चयनित 489 में से 304 पुरुष, 175 महिलाएं है। इसमे 51 राष्ट्रीय स्तर के गोल्ड मेडल प्राप्त है। इंटरनेशनल प्रतिभागियों में से एक गोल्ड मेडल प्राप्त है। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि आप उत्तरप्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे है। इसलिए कहूंगा पिछले छ वर्ष मे खेल गतिविधियां बढ़ी है। प्रदेश सरकार ने खेल अवस्थापना के लिए नए प्रयास किए हैं। विद्यालय के आसपास खेल मैदान होना जरूरी किया। हर ब्लॉक मे एक मिनी स्टेडियम और हर जनपद मे एक स्टेडियम हमने बनावने के लिए निर्देश दिए हैं।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, पार्षद निधि से ओपन जिम निर्माण के कार्य हो रहे है। अब तक 65 हजार स्पोर्ट्स किट युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को दिये जा चुके है। उत्तरप्रदेश एकमात्र राज्य है जिसने टोक्यो ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक खिलाड़ियों प्रतिभागियों का सम्मान किया। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी पुरस्कृत किये गए। ओलम्पिक गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश खिलाड़ियों को दस लाख की धनराशि देती है। खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों मे नियुक्ति करने की प्रक्रिया भी कर रही है।