Breaking News

अलीगढ़ मेयर सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया, सहारनपुर में लहराया भगवा जानें बाकी सीटों का हाल

 शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना जारी है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 17 सीट पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। सपा-बसपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ गई है। झांसी, सहारनपुर, शाहजहांपुर, बरेली और अयोध्या सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

बदायूं से निर्दलीय फात्मा रजा की जीत, भाजपा की दीपमाला को हराया

बदायूं से निर्दलीय फात्मा रजा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा की दीपमाला गोयल को शिकस्त दी है। फात्मा ने दीपमाला को 5494 वोटों से हराया। दीपमाला ने पिछले चुनाव में फात्मा को हराया था।

अमेठी गौरीगंज नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह की जीत

गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का दांव उलटा पड़ गया। शनिवार को आए मतगणना परिणामों ने इसकी पुष्टि की। घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह ने सपा प्रत्याशी तारा को 2119 मतों के बड़े अंतर से हराया। रश्मि को 7104 व तारा को 4985 मत मिले। निकाय चुनाव में जिले के साथ पूरे प्रदेश की निगाह गौरीगंज नगर पालिका परिषद के परिणामों पर टिकी थी।

लखनऊ में जीते ये प्रत्याशी

– नगर निगम जोन 3 में आने वाले विवेकानंद पुरी वार्ड से भाजपा की नूपुर शंखधर चुनाव जीतीं।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड से भाजपा की प्रियंका चुनाव जीतीं।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले जानकीपुरम प्रथम वार्ड से भाजपा की निशा तिवारी चुनाव जीतीं।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड  से भाजपा के मान सिंह यादव चुनाव जीते।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले कदम रसूल बाढ़ से सपा के मोहम्मद नदीम खान चुनाव जीते।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले महानगर वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी हरिश्चंद्र लोधी चुनाव जीते।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले लाला लाजपत राय वार्ड से भाजपा के राघव राम तिवारी चुनाव जीते।
– नगर निगम जोन 3 में आने वाले जयशंकर प्रसाद वार्ड से भाजपा के स्वदेश सिंह जीते

सहारनपुर में लहराया भगवा

सहारनपुर नगर पंचायत चिलकाना में भाजपा की फूल बानो 1246 मतों से विजय रही। उन्हें 6250 और उनके प्रतिद्वंदी बसपा के अकबर को 5004 वोट प्राप्त मिले।

सहारनपुर नकुड़ नगर पालिका अध्य्क्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी शिवकुमार गुप्ता चुनाव जीते।

वाराणसी नगर निगम में भाजपा बड़ी जीत की ओर

वाराणसी में मेयर पद पर भाजपा की बढ़त जारी है। 10 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के अशोक तिवारी को 115636, समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह को 62246, कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को 38412, आप के शारदा टंडन को 2756 और बसपा के सुभाष चंद मांझी को 12039 मत मिले।

गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव

दादरी नगर पालिका में भाजपा की गीता पंड़ित जीती
नगर पंचायत बिलासपुर में निर्दलीय प्रत्याशी लता ने मारी बाजी
नगर पंचायत जवर में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण महेश्वरी जीते
नगर पंचायत दनकौर में भाजपा की प्रत्याशी राजवती जीती
नगर पंचायत जहांगीरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र ने दर्ज की जीत

गोंडा जिले के कटरा बाजार में तीसरे राउंड की मतगणना

भाजपा 413
सपा 439
जीप 427
सितारा 224
गदा 224
अनार 337

तीसरे राउंड की मतगणना का परिणाम
– भाजपा के अर्जुन तिवारी 983 सपा की शमा परवीन को 1319 निर्दल कमलेश सिंह को 1071 निर्दल निसार अहमद को 631, निर्दल राजेश पांडे को 1010 को मिले है।
– सपा प्रत्याशी शमा परवीन 248 वोट से आगे।