Breaking News

अभिनेत्री कंगना रानौत ने ररामलला के दरबार में हाजिरी लगाई

अयोध्या अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि अयोध्या सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बनेगी। यह दुनिया का सबसे सुंदर तीर्थ स्थान बनने जा रहा है।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंची और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम के नारे भी लगवाए। रामलला का दर्शन करने के बाद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि अयोध्या वेटिकन सिटी की तर्ज पर सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बनने जा रही है। यह सनातन संस्कृति का भी सबसे बड़ा केंद्र होगा।

600 सालों तक चले संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। करोड़ों लोगों की भावनाएं राम मंदिर से जुड़ी हुई हैं यह दुनिया का सबसे सुंदर तीर्थ स्थान बनने जा रहा है।