शकरकंद एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। पर क्या आपको पता है कि शकरकंद के पत्ते भी हमारी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। शकरकंद के पत्तों के प्रयोग से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।
1- शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन, पॉलीफेनोलिक्स व एंथोसायनिन तत्व मौजूद होते हैं।प्रतिदिन शकरकंद के पत्तों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है व तनाव की समस्या भी दूर हो जाती है।
2- शकरकंद के पत्तों में विटामिन व मिनरल्स की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। इसके अतिरिक्तइसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचा कर रखते हैं।
3- शकरकंद के पत्तों में जेलोपीन नाम का तत्व मौजूद होता है जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। शकरकंद के पत्तों का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अतिरिक्त शकरकंद के पत्तों का सेवन करने से बुखार व सर्दी खांसी की समस्या से भी आराम मिलता है।