गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा निगेटिव असर झेलना पड़ता है। गर्मियों में चलने वाली तेज हवाएं व लू बॉडी को बीमार बना सकते हैं। इस मौसम में खाने पीने की चीजों पर भी खास ध्यान देना पड़ता है। अगर आप इस मौसम में खाने पीने की चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं तो आपको फूड पॉइजनिंग, पेट से जुड़ी समस्याएं व डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गर्मी के मौसम में नहीं खाना चाहिए।
1- गर्मी के मौसम में चाय व कॉफी का सेवन ना करें। इन चीजों का सेवन करने से पेट में गैस या गर्मी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
2- फ़्राईड फ़ूड का सेवन हर मौसम में स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। पर गर्मियों के मौसम में यह हमारी स्वास्थ्य को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में समोसा, ब्रेड पकौड़ा जैसी तली हुई चीजें ना खाएं।
3- स्वादिष्ट व चटपटा भोजन सभी को बहुत पसंद होता है। पर अगर आप गर्मियों के मौसम में तेज मिर्च मसाले वाला भोजन करते हैं तो इससे आपकी स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। तेजपत्ता, काली मिर्च, लाल मिर्च या मसालों के अधिक प्रयोग से बने भोजन की तासीर गर्म हो जाती है। जिससे स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।