Breaking News

‘Antilla’ का बना सोशल मीडिया पर मज़ाक, विवेक ने शेयर की फोटो

अपनी लाइफस्टाइल के कारन पहचाने जाने वाले हिंदुस्तान के सबसे रईस इंसान मुकेश अम्बानी का इंट्रोडक्शन देना शायद उनकी बेज़्ज़ती होगी। राष्ट्र के सबसे धनी आदमी मुकेश अम्बानी की तरह ही उनका घर भी बहुत ज्यादा यूनीक है। 200 करोड़ रुपये की लागत से बना मुकेश अम्बानी का घर “Anitlla” संसार के सबसे महंगे घरों में से एक है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि मेंटेनेंस के लिए इस घर में 600 कर्मचारी चौबीसों घंटे कार्य करते हैं। उनका यह घर साउथ मुंबई इलाके में स्थित है।Image result for 'Antilla' का बना सोशल मीडिया पर मज़ाक

 हाल ही में एक फोटो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही, जिसमें एक अंडर कंस्ट्रक्शन घर का ढांचा मुकेश अम्बानी के घर की तरह दिखाई दे रहा है। लोगो ने सोशल मीडिया पर इस घर को लेकर ट्रोलिंग प्रारम्भ कर दी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के एक्टर विवेक ओबेरॉय ने इस घर की फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर शेयर किया। फोटो में विवेक ने कैप्शन देते हुए बोला कि, “यह कुछ जाना पहचाना लग रहा है। ” फिर हस्ते हुए विवेक ने बोला कि, ” यह बंदा अपनी गली का मुकेश अम्बानी है, बॉस। ” पोस्ट की गई फोटो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।