Breaking News

Assembly Election Result 2022 Live: भाजपा को यूपी और उत्तराखंड के रुझानों में बहुमत, पंजाब मेंAAP की सरकार!

नई दिल्ली, । यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किसकी सरकार बनेगी, इस सवाल का जवाब कुछ ही देर में मिलने जा रहा है। आज देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने वाले हैं। इन राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में यूपी और उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिल गया है। पंजाब के रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला है।

10.42: गोवा में भाजपा 18, कांग्रेस 13, टीएमसी 5, अन्य चार सीटों पर आगे

10.30: यूपी की जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं

10.27: उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा 43, कांग्रेस 23 और अन्य चार सीटों पर आगे

10.25: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकलिम सीट से पीछे चल रहे हैं, कांग्रेस के धर्मेश सगलानी आगे

10.24: यूपी के रुझानों में भाजपा 240 सीट, सपा 108, कांग्रेस 6 और बसपा पांच सीटों पर आगे

10.19: मणिपुर में भाजपा 23, कांग्रेस 13, एनपीपी 11 और अन्य 13 सीटों पर आगे

10.10: गोवा में भाजपा 16, कांग्रेस 15, टीएमसी 5, अन्य तीन और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है

10.07: लोगों की जेब से पैसे निकालकर ये नेता अपने महलों को सजा रहे हैं, आज इनके महलों में लगी एक एक ईंट आम आदमी के खून पसीने की ईंट है। इस पूरी व्यवस्था को बदलना है। आज भारत के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। आने वाले दिनों में AAP कांग्रेस का रिप्लेसमेंट बनेगी: राघव चड्ढा, आम आदमी पार्टी

10.05: चुनाव आयोग के अनुसार खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पुष्कर सिंह धामी और लालकुआं से कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।

10.03: चुनाव आयोग के अनुसार रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे चल रही हैं।

09.58: पंजाब के रुझानों में AAP को बहुमत मिला। AAP 83, कांग्रेस 18, अकाली दल 9 और भाजपा 5 सीट पर आगे

09.51: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू पीछे चल रहे हैं।

09.49: उत्तराखंड के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत, भाजपा 40, कांग्रेस 28 और अन्य दो सीटों पर आगे

09.46: यूपी के रुझानों में भाजपा को बहुमत, 203 सीटों पर आगे, सपा 101 सीटों पर आगे चल रही है

09.23: यूपी मे भाजपा 165, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे

09.21: चुनाव आयोग के अनुसार पणजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे, उत्पल पर्रिकर पीछे चल रहे हैं

09.20: यूपी की लखनऊ कैंट सीट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह आगे

09.16: उत्तराखंड में भाजपा 35, कांग्रेस 34 और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे

09AM: यूपी मे भाजपा 120, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे

08.56: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब गुरुद्वारे में पूजा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ‘कोई एग्जिट पोल नहीं जो वास्तविक पोल है वो आएगा। जो भी जीत का दावा कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए।

08.54: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता संबित पात्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

08.51: मणिपुर में कांग्रेस 6 और एनपीपी दो सीट पर आगे, भाजपा का खाता नहीं खुला

08.47: यूपी में भाजपा 112, सपा 81, बसपा 5 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.43: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, भाजपा 30, कांग्रेस 28 और आप एक सीट पर आगे सीटों पर आगे

08.39: यूपी में भाजपा 110, सपा 72, बसपा 5 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.37: गोवा में कांग्रेस सात, भाजपा चार और टीएमसी दो सीट पर आगे चल रही है

08.35: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर और पूर्व सीएम अखिलेश यादव करहल सीट से आगे

08.32: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, भाजपा और कांग्रेस 27-27 सीटों पर आगे

08.29: पंजाब के रुझानों में आप 30, कांग्रेस 18, अकाली दल 4 और भाजपा दो सीट पर आगे