Breaking News

पीएम मोदी की मौजूदगी में नायाब सैनी दूसरी बार बनें हरियाणा के सीएम

नायब सिंह सैनी गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली है। समारोह पंचकुला में आयोजित था और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। इसके अलावा सैनी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर राज्य में अभूतपूर्व तीसरा कार्यकाल हासिल किया। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ ही सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एनडीए के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू, ललन सिंह, अजित पवार, एकनाथ शिंदे, पवन कल्याण भी मंच पर मौजूद हैं। वहीं, सैनी मंत्रिमंडल के 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें 6 कैबिनेट मंत्री और 7 राज्यमंत्री होंगे। इसमें जातिय समीकरण को भी साधने की कोशिश की गई है। अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा कैबिनेट मंत्री बने हैं। इसके अलावा विपुल गोयल और अरविंद शर्मा ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

 

इन लोगों ने ली मंत्रीपद की शपथ

पंजाबी: अनिल विज

दलित: कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण कुमार बेदी

ब्राह्मण: अरविंद शर्मा, गौरव गौतम

जाट: श्रुति चौधरी, महिपाल ढांडा

ओबीसी: राव नरबीर सिंह, आरती राव, रणबीर सिंह गंगवा, राजेश नागर गुरजकर

बनिया: विपुल गोयल

राजपूत: श्याम सिंह राणा