Breaking News

सुभाष जायसवाल 326 विधानसभा चौरी चौरा का चुनाव कोऑर्डिनेटर किये गए नियुक्त

हाटा कुशीनगर। लोकतंत्र के महापर्व 2022 चुनावी समर में कांग्रेस ने भी अपने सारे पत्ते खोल दिए पूरे उत्तर प्रदेश में जबरदस्त दस्तक देते हुए अपने संगठन के बल पर अपने प्रत्याशियों को जिताने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं, इसी क्रम में हाटा विधानसभा के ग्रामसभा सेमरी निवासी असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल को 326 विधानसभा चौरी चौरा का चुनाव कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है, उत्तर प्रदेश काग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर कांग्रेस के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने वाले सुभाष जायसवाल को 326 चौरी चौरा चुनाव कोऑर्डिनेटर बनाए जाने की बधाई विधानसभा हाटा 334 के प्रत्याशी अमरेन्द्र प्रताप मल्ल , प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद पांडे हाटा नगर अध्यक्ष अजीत कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष हाटा सत्यजीत त्रिपाठी, ब्लॉक सचिव पंकज ओझा न्याय पंचायत अध्यक्ष विनोद निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप मौर्य सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने बधाई ज्ञापित की, उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका जी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू प्रदेश कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, के दिशा निर्देश पर सुभाष जायसवाल जी को यह जिम्मेदारी मिली प्रेस वार्ता के दौरान सुभाष जायसवाल ने कहा कि हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन करते हुए 326 चौरी चौरा के प्रत्याशी जितेंद्र पांडे जी को जिताने के लिए दिन रात एक कर के उन्हें विधानसभा भेजने का कार्य करेंगे।