Breaking News

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार मुख्यमंत्री का कार्यकाल संभालने वाले सीएम बने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई कद्दावर मुख्यमंत्रियों जैसे मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सभी को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार मुख्यमंत्री का कार्यकाल संभालने वाले सीएम बन गए हैं।

लगातार 7 साल 148 दिन तक मुख्यमंत्री बनने का बनाया नया रिकॉर्ड
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ ने लगातार 7 साल 148 दिन तक मुख्यमंत्री बनने का नया रिकॉर्ड बनाया है। सीएम योगी से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के विधानभवन पर लगातार 8वीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले सीएम भी बन गए हैं।

बताया जा रहा है कि चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आसपास भी नहीं है। मायावती ने 4 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि मुलायम सिंह ने 3 बार। लेकिन फिर भी वे यह कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाए जो सीएम योगी ने किया।

मायावती और मुलायम सिंह का इतने दिन रहा CM पद का कार्यकाल
इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती ने 4 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन उनका पूरा कार्यकाल 7 साल, 16 दिन का था। मुलायम सिंह यादव 3 बार मुख्यमंत्री बने। इस दौरान  मुलायम सिंह यादव का कुल कार्यकाल 6 साल 274 दिन का रहा था।