Breaking News

यूपी: सिलेंडर फटने से 2 मंजिला मकान गिरा, 5 की मौत, 8 घायल

आगरा। आगरा में दर्दनाक हादसा हो गया। थाना इरादतनगर के गांव डाडकी में गैस सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक डांडकी गांव के हिम्मत सिंह के यहां रसोईघर में खाना बन रहा था। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

सिलेंडर से लपटें उठते देख परिवार में चीखपुकार मच गई। शोरशराबा सुनाकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की शुरू कर दी आग बुझाने की कोशिश के दौरान सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे मकान का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया। सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 10 गंभीर रूप से झुलस गए।

मकान का एक हिस्सा ध्वस्त होने से मलबे की चपेट में आकर कुछ लोग चोटिल भी हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव और क्षेत्रीय विधायक महेश गोयल भी गांव में पहुंचे। सभी घायलों को रात करीब दस बजे एसएन इमरजेंसी में लाया गया।