Breaking News

मुंबई हिट एंड रन केस: सीएम शिंदे की बड़ी कार्रवाई आरोपी मिहिर के पिता को शिवसेना ने पद से हटाया

 मुंबई

मुंबई हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह के  पिता राजेश शाह एकनाथ शिंदे की शिवसेना में उपनेता के पद पर कार्यरत थे। इस घटना के बाद बुधवार को शिवसेना ने इस मामले में एक बड़ा फैसला लेते हुए राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया।

महाराष्ट्र में मुंबई के वर्ली में हिट एंड रन मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार पर आरोपी को बचाने और इस मामले को दबाने का आरोप लगाया। इस मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह एकनाथ शिंदे की शिवसेना में पदस्थ नेता थे। इस घटना के बाद बुधवार को शिवसेना ने इस मामले में एक बड़ा फैसला लेते हुए राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया। सीएम शिंदे के आदेश के बाद ही उन्हें पद से हटाया गया है।

क्या है मामला 
मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। कार मिहिर शाह चला रहा था। पुलिस को शक है कि मिहिर घटना के समय नशे में था। आरोपी अभी फरार है। उसे ढूंढने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है।