Breaking News

ब्राह्मण महासभा ने दिया तीन ब्राह्मण प्रत्याशियों को समर्थन

बस्ती। विधानसभा चुनाव सरगर्मियों के बीच ब्राह्मण महासभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक कर ब्राम्हण प्रत्याशियों को समर्थन देने का निर्णय लिया। निर्णय लिया गया कि रूधौली विधानसभा से अशोक मिश्र, कप्तानगंज से चन्द्र प्रकाश शुक्ल और हर्रैया विधानसभा से त्रयम्बक नाथ पाठक को समर्थन देने के साथ ही ब्राम्हण समाज के लोग जहां ब्राम्हण प्रत्याशी हैं उन्हें समर्थन देंगे।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में आबादी के हिसाब से 18 प्रतिशत होने के बावजूद ब्राह्मण समाज राजनीतिक क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में बिना सत्ता में मजबूत साझेदारी के समाज का उत्थान संभव नहीं है। कहा कि मतदान में एकजुटता बनाकर निर्णायक लडाई लड़नी होगी।
राष्ट्रीय महामंत्री शम्भूनाथ मिश्र ने कहा कि राजनीतिक दल ब्राह्मणों का केवल उपयोग करते हैं, ऐसे में दलीय व्यवस्था से ऊपर उठकर ब्राह्मण प्रत्याशियों के पक्ष में अपना सहयोग और समर्थन दें। जब ब्राह्मण प्रतिनिधि सदन में होगा तो ब्राह्मण का हित सुरक्षित होगा और समाज को नई दिशा मिलेगी। बैठक के आरम्भ मंें भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन किया गया।
बैठक का संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. वीरेन्द्र त्रिपाठी ने किया। मुख्य रूप से सत्यनरायन शुक्ल, रामयश मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय, अशोक मिश्र, आलोक मिश्र, जिलाध्यक्ष ई. राधेश्याम पाण्डेय, जिला मंत्री कोला पाण्डेय, अभयदेव शुक्ल, नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय, नरसिंह नरायन दूबे, दुर्गेश मिश्र, रत्नेश पाण्डेय, अखिलेश मिश्र, विवेककान्त पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।