Breaking News

गोविन्दनगर सुगर मिल गेट पर भाकियू की किसान महापंचायत 22 को, तेज हुआ सम्पर्क अभियान

बस्ती । गोविन्दनगर सुगर मिल पर गन्ना किसानों का पिछले दो वर्ष का लगभग 52 करोड़ रूपया भुगतान कराये जाने, श्रमिकों का लगभग 10 करोड़ रूपया बकाया भुगतान व्याज सहित कराये जाने , चीनी मिल चलाये जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार 22 फरवरी को मिल गेट के सामने किसान महापंचायत का आयोजन किया है। किसान महापंचायत की सफलता के लिये भाकियू द्वारा समूचे जनपद में सघन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।
भारतीय किसान यूनियन के मण्डल उपाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने बताया कि किसान महा पंचायत में भाकियू और संयुक्त किसान मोर्चा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बताया कि महापंचायत की सफलता के लिये गांव-गांव में सघन सम्पर्क के साथ ही पर्चे का वितरण किया जा रहा है। गोविन्दनगर सुगर मिल गेट पर आयोजित महापंचायत में मुख्य रूप से भाकियू के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार, राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, अनिल तालान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा हिस्सा लेंगे। उन्होने बताया कि गांव- गांव चल रहे जागरूकता अभियान में लोगों से बीजेपी को सजा देने की भी अपील किया जा रहा है। बताया कि भाकियू के जिला महासचिव हृदयराम वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष त्रिवेनी चौधरी, राम महीपत, श्रीराम, राम कल्प, गनीराम, अंगद वर्मा, सन्तोष कुमार सिंह, राम लखन शुक्ल, कमलेश पटेल, वीरेन्द्र चौधरी, पारसनाथ, राम सुरेमन के साथ ही अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भिटिया, बक्सई, कनेट, सियरापार, श्रीपालपुर, रजया, चन्दोखा, रैपुरा के साथ ही अनेक गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में जनपद के अनेक क्षेत्रों में किसान महापंचायत की सफलता के लिये गांव- गांव पर्चे वितरित करने के साथ ही सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।