Breaking News

आल इण्डिया दलित एक्शन कमेटी ने दिया सपा के महेन्द्रनाथ को समर्थन

बस्ती। आल इण्डिया दलित एक्शन कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी ने बस्ती सदर से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव को अपना समर्थन दिया। कहा कि कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता महेन्द्रनाथ की जीत सुनिश्चित करने के लिये पूरी ताकत से जुट गये हैं। भाजपा को करारी शिकस्त देने के लिये सपा की जीत आवश्यक है।
सपा प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव को समर्थन पत्र देने के दौरान आल इण्डिया दलित एक्शन कमेटी के मण्डल अध्यक्ष संजय कन्नौजिया, जिला सचिव सुग्रीव, विपिन कन्नौजिया, चन्दन कन्नौजिया, विनय कन्नौजिया, अर्जुन कन्नौजिया, मोनू गौतम, सन्तोष राव आदि शामिल रहे।