Breaking News

नीतीश सरकार पर राबड़ी देवी का वार, बोलीं.-बिहार में कानून.व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं है

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं है। बिहार में ‘गुंडा राज’ ‘माफिया राज’ है। दरअसल, आज से बिहार में मानसून सत्र शुरू हो रहा है। राबड़ी देवी ने बिहार विधान परिषद के सभापति पद के लिए अवधेश नारायण सिंह का समर्थन किया है। राबड़ी देवी ने कहा कि आज सदन का पहला दिन है और अपराध पर आगे बोलेंगी। दरअसल राजद का दावा है कि बिहार में भगवान भरोसे राज चल रहा है।

राजद का साफ तौर पर कहना है कि हत्या ही हत्या! अपराध ही अपराध! किस मुँह से करते हैं ये NDA वाले बिहार में ‘सुशासन’ की बात? इससे पहले बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में INDIA गठबंधन द्वारा प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया। वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी और मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को शनिवार को राज्य विधान परिषद में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पत्र के बाद परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

पत्र में सिंह ने कहा कि राजद बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है और विधान परिषद में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए राबड़ी देवी को सर्वसम्मति से चुना गया है। राबड़ी देवी ने अपना राजनीतिक करियर 25 जुलाई 1997 को शुरू किया, जब उन्होंने बिहार की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, इस पद पर वह मार्च 2005 तक रहीं। नेता प्रतिपक्ष के रूप में राबड़ी देवी की नियुक्ति के अलावा, शनिवार को विधान परिषद में कई अन्य प्रमुख पद भरे गए। राजेंद्र गुप्ता (भाजपा) और ललन सर्राफ (जद-यू) को दोनों सत्तारूढ़ दलों का उपनेता नियुक्त किया गया है, जबकि नीरज कुमार (जद-यू) और रीना देवी (भाजपा) को उनकी संबंधित पार्टियों का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।