Breaking News

नड्डा ने सपा, कांग्रेस पर साधा निशाना: पूछियेगा राम मंदिर में क्यों बनें अडंगा

अयोध्या, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा सदियों की अभिलाषा पूरी हो रही है। रामजन्मभूमि भाजपा का सांस्कृतिक लक्ष्य था। नड्डा ने सपा कांग्रेस पर साधा निशाना। कहा जब विपक्षी वोट मांगने आए तो उनसे पूछे की राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा क्यों डाला। कहा जिन नेताओं को जल का आचमन करना नहीं आता वह अब टीका लगा था घूम रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी प्रियंका गांधी लीडर नहीं रीडर हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री जब यूपी-बिहार के लोगों पर टिप्पणी कर रहे थे तब प्रियंका गांधी ताली बजा रही थी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, धारा 370 की समाप्ति हमारा सपना था। केंद्र में सरकार बनी यह सपना भी पूरा हुआ। पाकिस्तान अफ़गानिस्तान आदि देशों में तीन तलाक लागू नहीं, लेकिन तुष्टीकरण की वजह से कांग्रेस तीन तलाक खत्म नहीं कर सकी। कहा, जनधन खाते का विपक्षी मजाक उड़ाते थे लेकिन लॉकडाउन में यही खाते काम आए। गरीबों को 500-500 रुपए भेजे गए। प्रदेश में लाखों की संख्या में घर बने। गंभीर बीमारियों से लड़ने पांच लाख का हेल्थ कवर दिया गया। विधानसभा चुनाव में वोट किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि विचारधारा को है। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा किसानों के लिए किसी ने नहीं किया। किसानों को सम्मान निधि दी। हजारों गांव में बिजली आपूर्ति नहीं थी। लोगों को बिजली कनेक्शन दिया गया।

अध्यक्ष ने कहा अयोध्या को किसी ने क्यों नहीं पूछा। अयोध्या में अब मेडिकल कॉलेज बन रहा है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। एक्सप्रेस वे विकास की गंगा । योगी आदित्यनाथ नेतृत्व में यूपी की अर्थव्यवस्था नंबर दो पहुंची। अखिलेश की जमीन हिली है। इसीलिए अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने पिताजी को प्रचार के लिए ले गए। पिछड़ा वर्ग आयोग भाजपा शासन में बना। आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। कहा, अखिलेश ने आतंकियों से मुकदमे वापस लिए।