Breaking News

देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, भाजपा की आर्थिक नीतियां फेल हो चुकी हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा की आर्थिक नीतियां फेल हो चुकी हैं। नोटबंदी की खामियां भी सामने आ चुकी हैं। काला धन और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को खबरिया चैनल से बातचती में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से सभी दुखी हैं। केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों का 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जनता भाजपा से नाराज है और वह परिवर्तन चाहती है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटा देगी।

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा की आर्थिक नीतियां फेल हो चुकी हैं। नोटबंदी की खामियां भी सामने आ चुकी हैं। काला धन और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को खबरिया चैनल से बातचती में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। भाजपा भी कांग्रेस के रास्ते पर है। जनता भाजपा को सत्ता के दुरुपयोग की सजा देगी। सपा की रणनीति इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की है। यह पीडीए के रास्ते पर चलकर मजबूत होगा और भाजपा को हराएगा।

सपा यूपी में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराने की रणनीति बना रही है। प्रधानमंत्री से लेकर कई मंत्री यूपी से हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए कोई काम नहीं किया। केंद्र सरकार यूपी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

चीन की सीमा को देखते हुए सपा ने सुझाव दिया था कि ग्वालियर से लीपू-लेन तक सिक्स लेन सड़क बनाई जाए, लेकिन इस पर काम नहीं हुआ। भाजपा की गलत नीतियों के कारण नौजवानों की नौकरी छीनी जा रही है। साजिश और षडयंत्र के तहत सपा नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। मोहम्मद आजम खां पर झूठे मुकदमे किए गये। यह सब करके भाजपा सपा को कमजोर दिखाना चाहती है लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं होगी। हमें न्यायालय पर भरोसा है कि आजम खां साहब और सपा विधायकों, पूर्व विधायकों आदि को न्याय मिलेगा।