Breaking News

जिन्ना की मूर्ति लगवाना चाहती हैं सपा, बसपा और कांग्रेस: स्वतंत्र देव सिंह

बांदा, संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता जो कहती है वह करती है। पिछली बार सपा-बसपा के गठबंधन को एक झटके में समाप्त करके भाजपा की सरकार बनाई थी, उसी के दम पर आज बुंदेलखंडवासी पानीदार नजर आ रहा है। कहा, इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ, यहां सपा, बसपा, कांग्रेस मिलकर सरदार पटेल की मूर्ति हटाकर जिन्ना की मूर्ति स्थापित करना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश के लोग इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह शुक्रवार को बबेरू के पशु बाजार मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने बुंदेलखंड वासियों के लिए बहुत काम किए हैं। इसके बाद सपा की सरकार में बहू-बेटियों को घरों से उठा लिया जाता था। व्यापारी यदि कोई कहीं घूमने चला जाता था और घरों को लौटकर आते थे तो उनके घरों में सपा के गुंडों का कब्जा होता था। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सपा, बसपा, कांग्रेस के जो गुंडे मिलकर यूपी के लोगों को तबाह किए थे, उसको योगी ने उनके संपत्तियों पर बुल्डोजर चलाकर उत्तर प्रदेश के लोगों का सम्मान वापस किया है। जो गुंडे बचे भी हैं, दस मार्च को भाजपा सरकार बनते ही वह भी नजर नहीं आएंगे। सपा, बसपा, कांग्रेस ने मिलकर आस्था के प्रतीक राम को 26 वर्षों तक टेंट के नीचे रखा, लेकिन भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में बनी और मोदी ने आपके सपनों को और देश की जनता के स्वाभिमान को बररकरार रखते हुए अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण शुरू कराया है।

कश्मीर में धारा 370 एक चुटकी में समाप्त कर दिया। सेना पर पत्थर बरसाने वाले पत्थरबाज या तो देश छोड़कर चले गए या तो भारत माता के नारे लगाने लगे और इतना ही नहीं देश की सुरक्षा में लगे नौजवानों पर फूल वर्षा होने लगी। यह इतिहास में कभी नहीं हुआ। सपा,बसपा, कांग्रेस मिलकर सरदार पटेल की मूर्ति हटाकर जिन्ना की मूर्ति स्थापित करना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश के लोग इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सिंगापुर देश में आज पांच ज्यादा लोग एक जगह नहीं बैठ सकते। लेकिन हिंदुस्तान में योगी और मोदी के डबल इंजन सरकार ने इस महामारी से निजात दिलाने के लिए बेहतर काम किया है और सुख चैन से लोग इस महामारी के बाद भी जी रहे हैं। यदि अखिलेश की सरकार होती तो उत्तर प्रदेश के लोगों का पता नहीं लगता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। कहा कि लक्ष्मी कभी भी साइकिल और हाथी पर नहीं आती हैं। वह हमेशा कमल पर आती हैं।