Breaking News

खुद को सेक्स का सुल्तान बताने वाला शख्स गिरफ्तार, 150 महिलाओं के साथ मिले अश्लील वीडियो

नई दिल्ली। महिलाओं को झांसा देकर उनसे शारीरिक संबंध बनाना और फिर उसकी वीडियो क्लिप बनाना। यही शगल बना लिया था उस शख्स ने। और खुद को बताने लगा था सेक्स का सुल्तान। बांग्लादेश की पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

अमर उजाला डॉट काम की खबर के मुताबिक खुद को सेक्स का सुलतान बताने वाला एक शख्स बांग्लादेश पुलिस के हत्‍थे चढ़ा है, जिसपर महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है। आरोप ये भी है कि ये शख्स महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें बाद में ब्लैकमेल करता था। बुधवार को पुलिस ने फुआद बिन सुलतान नामक इस शख्स के ढाका स्थित घर पर छापा मारा। सुलतान को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने उसके घर से लैपटॉप, सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियां और पोर्न वीडियो बरामद किए।

जानकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में सुल्तान ने कबूल किया है कि वह सेक्स का सुल्तान है। महिलाएं उसके बारे में सब कुछ जानने के बाद अपनी इच्छा से उसके पास आती थीं। सुल्तान पर एंटी पोर्नोग्राफी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एफपी को पुलिस प्रवक्ता इशतियाक अहमद ने बताया कि पुलिस को आरोपी के लैपटॉप से करीब 150 पीड़ित महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो प्राप्त हुए है। अहमद ने कहा कि सुल्तान पेशे से एक एस्टेट एजेंट है।