Breaking News

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी की अंतिम यात्रा में फूट-फूट कर रोईं पत्नी मेघना, अंतिम दर्शन को उमड़े फैंस

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी सारजा के आकस्मिक निधन से कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा। 39 साल के चिरंजीवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी मेघना राज बेहद इमोशनल नज़र आयीं। वहीं, बड़ी तादाद में फैंस और सेलेब्रिटीज़ ने चिरंजीवी के दर्शन किये।

चिरंजीवी का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर को बेंगलुरु में उनके कनकपुरा स्थित फार्म हाउस पर किया गया। इस दौरान कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश, शिव राजकुमार और किच्चा सुदीप समेत कई सेलेब्रिटीज़ मौजूद रहे। अपने चहते सितारे को अलविदा कहने बड़ी संख्या में फैंस सड़कों पर उतर आए। तस्वीरों में फैंस की कतारों को देखा जा सकता है। इस दौरान चिरंजीवी की पत्नी मेघना का रो-रोकर बुरा हाल था। साथ आये दोस्त उन्हें सम्भालने की कोशिश करते देखे गये। रिपोर्ट्स हैं कि मेघना प्रेग्नेंट हैं। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।

Blue Chip@Photos4uIndia

Shivanna and Yash Pay Homage to Chiranjeevi Sarja.

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
27 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

चिरंजीवी का निधन रविवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को उन्होंने दिल में तेज़ दर्द और सांस लेने में तकलीफ़ की शिकायत की थी। एक डॉक्टर से सलाह ली। रविवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर बचा नहीं सके। चिरंजीवी के आकस्मिक निधन से फ़िल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। तमाम कलाकारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपना दुख और संवेदनाएं जतायीं।

Chitrambhalare.in के अन्य ट्वीट देखें

चिरंजीवी कलाकारों के परिवार से आते थे। उनके दादा शक्ति प्रसाद कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार थे। भाई ध्रुव सारजा और भतीजे अर्जुन सारजा भी एक्टर हैं। चिरंजीवी ने 22 फ़िल्मों में काम किया था। उन्होंने वायुपुत्र से फ़िल्मों में पारी शुरू की थी। इंस्टेंट बॉलीवुड ने उनकी अंतिम यात्रा की तस्वीरें शेयर की हैं।

साल 2020 में भारतीय मनोरंजन उद्योग को कई झटके लगे हैं। हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री से ऋषि कपूर, इरफ़ान ख़ान, बासु चटर्जी, गीतकार योगेश, अनवर सागर समेत कई कलाकार अलविदा कह चुके हैं। इनके अलावा टीवी इंडस्ट्री के भी कुछ कलाकारों ने सुसाइड की। क्राइम पट्रोल फेम एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता और टीवी एक्टर मनमीत ने बेरोज़गारी की वजह से मौत का रास्ता चुना।