Breaking News

असम लोक सेवा के 13 अधिकारी बर्खास्त, नौकरी घोटाले में थे शामिल

गुवाहाटी। असम प्रदेश लोक सेवा आयोग में पैसों के बदले नौकरी घोटाले में शामिल रहने के आरोप में असम सरकार ने प्रदेश लोक सेवा के 13 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। यहां सरकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। इन सबको बीते साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था और यह लोग गुवाहाटी सेंट्रल जेल में हैं।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि उक्त अधिकारियों पर लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राकेश पाल को रिश्वत देने और परीक्षा में नकल करने जैसे आरोप हैं। पाल भी फिलहाल जेल में हैं। गिरफ्तार अधिकारियों में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे नीलमणि सेन डेका के पुत्र राजश्री सेन डेका भी शामिल हैं। इस घोटाले में अब तक राज्य के 35 अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।