कानपुर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर स्लीपर बस के दूध के कंटेनर से टकरा जाने से 18 लोगों की मौत हो गई। 19 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह 5:15 बजे हुआ।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक डबल डेकर बस के दूध के टैंकर से टकराने के बाद 18 लोगों की मौत हो गई। और 19 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा आज सुबह 5:15 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।
हादसे पर पीएमओ ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लिखा-उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।