Breaking News

आपसी विवाद में युवक की हत्या

कस्बे के ही आधा दर्जन लोगों पर आरोप
बहराइच।जिले के मिहीपुरवा नगर के पांडेयपुरवा निवासी एक युवक की देर रात को अन्य से विवाद हुआ। इससे नाराज युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक युवक के परिवार के लोगों का बयान दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पिता ने कस्बे के ही आधा दर्जन लोगों पर पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मिहिपुरवा के मजरा पाण्डेय पुरवा निवासी पप्पू (22) हरी राम का बुधवार रात कस्बे के लोगों से विवाद हुआ। शराब भी लोगों ने पी रखी थी। रात में 12 बजे के आसपास विवाद के दौरान ही आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पप्पू की जमकर पिटाई की। जिससे उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

गुरुवार को परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज उमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल राहुल पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता का बयान दर्ज किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने आधा दर्जन लोगों पर मारपीट कर मौत की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद से आरोपी हैं। लोग मृतक के नशे में होने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर रात विवाद हुआ है। जिसमें आपसी मारपीट में जान गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।