Breaking News

मैनपुरी की जनसभा में एक मंच पर नजर आए चाचा-भतीजे, शिवपाल ने मांगा बहू डिम्पल के लिए वोट

लखनऊ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ मंच साझा किया। शिवपाल ने भी डिंपल को जिताने की अपील की।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को मैनपुरी की जनसभा में एक मंच पर आए। चाचा भतीजे ने रिश्तों में किसी तरह की दूरी होने से इनकार किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चाचा भतीजे का रिश्ता हमेशा से प्रगाढ़ रहा है। यह अलग बात है कि राजनीतिक रूप से कई बार बदलाव दिखाई पड़ता है। हम राजनीतिक रूप से दूर थे लेकिन अब दूरियां खत्म हो गई हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव नेताजी का चुनाव है। जनता ने कहा कि सभी लोग एक हो जाओ। अब हम सभी एक हैं। इसलिए जनता से गुजारिश है कि बहू डिंपल को जिता देना। यही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।