Breaking News

सूर्यग्रहणः आज रात 12ः15 मिनट पर पड़ेगा साल का पहला सूर्यग्रहण

नई दिल्ली, साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज 30 अप्रैल को लगने वाला है। साल का पहला सूर्य ग्रहण धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। इसके साथ ही यह भारत में नजर नहीं आने वाला है। खगोलशास्त्रियों के अनुसार, शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होने वाला सूर्य ग्रहण रविवार सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव लोग इस सूर्य ग्रहण को देख सकेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य पिता और आत्मा के कारक माने गए हैं। सूर्य पर जब ग्रहण की स्थिति बनती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि जब सूर्य ग्रहण लगता है तो ये पीड़ित हो जाते हैं और शुभ फलों में कमी आ जाती है।

चंद्रमा जब सूर्य को आंशिक रूप से ढकता है तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कते हैं। इस दौरान सूर्य एक अंगूठी की तरह दिखने लगता है, जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में यह भले ही दिखाई न दे और सूतक काल भी न हो, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। चार राशियों के लिए ये खास फलदायी होगा। इनमें वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि शामिल है।

हिन्दू धर्म व वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को बेहद अहम माना गया है। वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है और सूर्य के प्रकाश के बिना इस धरती पर जीवन संभव नहीं है। इस वर्ष दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। इनमें पहला आंशिक सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को और दूसरा 25 अक्टूबर को घटित होगा।