Breaking News

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने देसी अंदाज़ में खेली होली

चाहे कोई भी त्यौहार हो, बॉलीवुड किसी भी जश्न में पीछे नहीं रहता। होली पर बॉलीवुड की नगरी में रंगों की जमकर बरसात हुई और सभी सेलेब्स होली के रंगों में सराबोर नज़र आए। इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अमेरिका में अपने ससुराल में जमकर होली खेली। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका और निक होली खेलते नजर आ रहे हैं। सिर्फ प्रियंका और निक ही नहीं, पूरा जोनस परिवार होली के रंगों में सराबोर नजर आ रहा है प्रियंका ने वीडियो भी शेयर किया है। पहले वीडियो में निक प्रियंका को किस करने के लिए बुलाते हैं और फिर उन्हें गुब्बारे से मारते हैं। अगले वीडियो में एक्ट्रेस निक के कजिन्स के साथ कूदती नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “ऐसे समय में कुछ खुशी पाने में सक्षम होना जब दुनिया इतनी डरावनी महसूस करती है, ऐसा आशीर्वाद है। सभी को होली की शुभकामनाएं। देसी की तरह होली खेलने के लिए हमारे दोस्तों और परिवार को धन्यवाद! अच्छा महसूस कर रही हूँ।”

आपको बता दें कि प्रियंका और निक हाल ही में सरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। प्रियंका के फैंस उनकी बेटी की एक झलक पाने को बेकरार हैं। हालाँकि, प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है।