Breaking News

रायबरेली ने बोली प्रियंका गांधी, मोदी जी ने आपकी मुश्किलें कम करने की जगह आपको राशन की लाइन में लगा दिया

रायबरेली

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आपकी मुश्किलें कम करने की जगह आपको पांच किलो राशन का बोरा पकड़ा दिया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी के लिए बुधवार से प्रचार शुरू कर दिया। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के फुलवासा में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आपकी जरूरतें और मदद करने की बजाय पांच किलो राशन का बोरा थमा दिया। पांच किलो राशन से क्या होने वाला है? मोदी सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है।
अपने संबोधन में प्रियंका ने रायबरेली से अपने परिवार के जुड़ाव का इतिहास भी बताया। उन्होंने कहा कि 103 साल पहले किसान आंदोलन के दौरान नेहरू जी ने यहीं गिरफ्तारी दी थी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग बेरोजगारी और महंगाई जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। कांग्रेस आई तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा और ग्रेजुएट को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।