
– घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस वक्त पता चली, जब उनका एक कर्मचारी संतोष वहां पहुंचा।
– घटना रात 12 बजे के अासपास की है। सुबह जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
– जब पुलिस पहुंची, उस वक्त घर में टीवी ऑन था। वहीं शशांक के मोबाइल की रिंग लगातार बज रही थी।
– शशांक की उम्र 48 साल, पत्नी मिनी 45 साल, बेटी मणि 16 साल और बेटे अभि की उम्र 12 साल थी।
– शशांक का पेट्रोल पंप का बिजनेस था। तिवारी के ऊपर चेक बाउंस के कई केस चल रहे हैं।
– बताया जा रहा है कि उस पर करोड़ों का कर्ज था, जिससे वह परेशान था।
– शशांक ने पिछले असेंबली इलेक्शन में समाजवादी पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन नहीं मिला।
– फिलहाल, मौके पर डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट अौर फोरेंसिक एक्सपर्ट मौजूद हैं।
पेट्रोल पंप कोई न खरीदे, नहीं तो बर्बाद हो जाएगा

– शशांक ने सुसाइड नोट में पूरा घटनाक्रम भी बयान किया है कि, पहले उसने किसे मारा और उसके बाद किसे।
– शशांक का पेट्रोल पम्प कई बार बंद हो चुका था। इस शनिवार यानी 13 फरवरी को दोपहर में उसकी री-ओपनिंग थी। उसके कार्ड बंट चुके थे।