Breaking News

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने घोसी उपचुनाव परिणाम में सपा की जीत के बाद कहा-उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा

आगरा पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने घोसी उपचुनाव परिणाम में सपा की जीत के बाद भी दो टूक कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा। अखिलेश यादव अपनी समीक्षा करें।

घोसी उपचुनाव में सपा की जीत के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बिलकुल भी निराश नजर नहीं आए। उन्होंने उपचुनाव में भाजपा की हार की वजह बताते हुआ कहा कि ‘सपा की सीट थी घोसी, चली गई… हमने उनकी दो जीतीं’। लखनऊ के मेयर व पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे और अब के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने नगर निगम के पार्षदों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए।

पार्षदों को दिया जीत का मंत्र
आगरा नगर निगम के पार्षदों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को हुई। इस कार्यक्रम में आए पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पार्षदों को जीत का मंत्र दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हाल में ही आए घोसी उपचुनाव परिणाम को लेकर भी चर्चा की।

बताई हार की वजह
बातचीत में दिनेश शर्मा ने घोसी सीट पर भाजपा की हार की वजह बताते हुआ कहा कि यह सीट सपा की थी, चली गई, लेकिन भाजपा ने सपा की रामपुर और आजमगढ़ जैसी सीटों को छीना है। अखिलेश यादव अपनी समीक्षा करें। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलेगा।

उदयनिधि को जनता 2024 में अस्त कर देगी

राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने उदयनिधि के सनातन धर्म पर दिए बयान पर कहा कि यह कांग्रेस की सोच है। उदय के बाबा करुणानिधि और परिजन यही सोच रखते थे। उदयनिधि को जनता 2024 में अस्त कर देगी। उन्होंने अखिलेश यादव के बयानों पर कहा कि एक सीट से जीत पर खुश होने की जरूरत नहीं। प्रधानमंत्री मोदी और योगी के काम से वर्ष 2024 में वह खाता भी न खोल पाएंगे।