Breaking News

नोरा फतेही हॉट अवतार देखकर फैंस हैरान, बोले-नोरा जैसा हॉट कोई नहीं है

नोरा फतेही बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। नोरा अक्सर अपने बोल्ड लुक और आउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब नोरा को गुरुवार को स्पॉट किया गया। इस दौरान वह 2 बोल्ड लुक में नजर आईं और इसमे उनका हॉट अवतार देखकर फैंस भी हैरान रह गए। एक बार नोरा को अपनी वैनिटी वैन में जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान नोरा ने डेनिम बोल्ड टॉप और पैंट पहनी है। हालांकि जो नोरा की पैंट है वो काफी अलग तरीके की है। उनकी पैंट हाई स्लिट है। वैन में जाने से पहले नोरा, मीडिया फोटोग्राफर्स को देखकर पोज भी देती हैं।

वहीं फिर नोरा वैन से जाते हुए फिर उसी स्टाइल के टॉप और ट्राउजर पहने नजर आती हैं। नोरा के दोनों लुक को देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि उनके जैसा हॉट कोई नहीं है।

वहीं कुछ यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि नोरा ने उर्फी जावेद के स्टाइल को कॉपी किया है। तो कोई कह रहा कि उर्फी का डिजाइन हर जगह चल रहा है।

बता दें कि नोरा इन दिनों शो डांस दीवाने जूनियर्स शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। वह नोरा फतेही और मनोज मुंतशिर के साथ शो जज कर रही हैं। हाल ही में शो में तापसी पन्नू और मिताली राज फिल्म शाबाश मिट्ठू के प्रमोशन के लिए आए। इस दौरान मिताली ने नोरा को बैटिंग करना सिखाया। नोरा ने अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बैटिंग सीख रही हैं और फिर वह एक शॉट भी मारती हैं।

मिताली भी फिर नोरा की बैटिंग की तारीफ करती हैं। वहीं फैंस को नोरा का ये अंदाज काफी पसंद आया। नोरा की फिल्मों को लेकर बात करें तो वह लास्ट साल 2021 में रिलीज हुई सत्यमेव जयते 2 के गाने कुसु-कुसु में नजर आई थीं। अब फिल्म थैंक गॉड में उनका स्पेशल गाना आने वाला है। इस फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं।