Breaking News

दुनिया की शीर्ष महिला एथलीटों की सूची में शामिल एलिस पेरी ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन पूरे किए

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर क्रिकेटर एलिस पेरी अपने खेल के अलावा खूबसूरती के मामले में भी शीर्ष पर है। दुनिया की शीर्ष महिला एथलीटों की सूची में शामिल एलिस पेरी ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन पूरे कर लिए हैं। ये रन बनाकर एलिस पेरी ने खास उपलब्धि हासिल कर ली है। एलिस पेरी ने 16 जुलाई को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में ये रिकॉर्ड बना लिया है।

इस मुकाबले में एलिस ने 124 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और एक छ्क्का शामिल था। इस मुकाबले में एलिस पेरी फोएबे लिचफील्ड के आउट होने के बाद क्रिज पर आई थी। ऑस्ट्रेलिया की पारी को उन्होंने बेथ मूनी के साथ मिलकर संभाला। दोनों ने 61 रनों की अहम साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने एश्ले गार्डनर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने 56 रनों की साझेदारी की।

 

एलिस पेरी ने एनाबेल सदरलैंड के साथ मिलकर 81 रन बनाए। एलिस पेरी ने तीन अहम साझेदारियां की है। इन तीनों साझेदारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार पहुंच सका। एलिस पेरी की पारी 47वें ओवर में खत्म हुई जब उन्हें सोफी एक्लेस्टोन ने अपना शिकार बनाया। उनकी शानदार पारी की बौदलत ही ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड को 282 रनों का स्कोर दे सकी।

 

पहली महिला ऑलराउंडर ने हासिल किया मुकाम

आंकड़ों के मुताबिक एलिस पेरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 286 मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में उन्होंने 44.93 की औसत से 6,021 रन बनाए है। एलिस पेरी टेस्ट, वनडे और टी20 मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करती दिखती है। वो गेंद के साथ बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन करती है। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 मुकाबलों में अबतक 38, 162 और 123 विकेट चटकाए है।

 

वहीं उन्होंने गेंद से भी विपक्षियों की नींद उड़ाई है। तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 323 विकेट लिए हैं। इस तरह एलिस ने 6000 रन बनाए हैं और 300 से अधिक विकेट भी चटकाए है। ऐसा कारनामा करने वाली कुछ चुनिंदा महिला क्रिकेटरों की सूची में वो शामिल हो गई है।

 

पेरी के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर नजर

बता दें कि एलिस पैरी 133 महिला वनडे मैच खेल चुकी है। इस दौरान उनका औसत 50.25 का रहा है। इस औसत से वो 3518 रन बना चुकी है। उनके बल्ले से दो शतक और 30 अर्धशतक भी निकले है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 142 मैच खेले हैं, जिसमें 31.28 की औसत से 1,627 रन बनाए है। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 8 अर्धशतक भी जड़े है। पेरी ने 11 टेस्ट मैच खेले है जिसमें उन्होंने 73 की औसत से 876 रन बनाए है। टेस्ट मुकाबलों में एलिस के बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक निकले है।