Breaking News

Main Slide

संजय सिंह को 5 फरवरी को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की कोर्ट से मिली अनुमति

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को 5 फरवरी को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की अनुमति दे दी। अदालत ने जेल अधिकारियों को उन्हें सुबह 10 बजे तक संसद ले जाने का भी निर्देश दिया है। गुरुवार को, सिंह ...

Read More »

दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से नवाजा जाएगा, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की है। लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है। लाल ...

Read More »

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के तंज का कांग्रेस ने दिया जवाब, बोले-हम भी भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं

कांग्रेस ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तंज का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें संदेह है कि क्या सबसे पुरानी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी जीत पाएगी। कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा कि हम मान रहे हैं कि वह (पश्चिम बंगाल ...

Read More »

हमारा गठबंधन मजबूत हम फ्लोर टेस्ट को आसानी से पास कर लेगे: चंपई सोरेन

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में नवगठित महागठबंधन 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगा। इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। फ्लोर टेस्ट पर झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा ने कहा कि हमारा गठबंधन मजबूत है। हेमंत सोरेन ने राज्य में आदिवासियों-मूलवासियों के लिए ...

Read More »

देश की राजनीति बदलने के नाम पर खुद ही बदल गये केजरीवाल, वादा किया था बंगला नहीं लूंगा मगर शीश महल बनवा लिया

देश की राजनीति बदलने के नाम पर राजनीति में आये अरविंद केजरीवाल राजनीति को बदलने की बजाय खुद ही बदल गये। वादा किया था बंगला नहीं लूंगा मगर शीश महल बनवा लिया, वादा किया था कि सरकारी गाड़ी नहीं लूंगा मगर अब बड़ी-बड़ी गाड़ियों का काफिला लेकर चलते हैं, कहते ...

Read More »

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की निंदा की, बोली’ एक लोकप्रिय चुनी हुई सरकार को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की निंदा की और उन्हें “शक्तिशाली आदिवासी नेता” बताया। तृणमूल सुप्रीमो ने यह भी कहा कि सोरेन उनके “करीबी दोस्त” हैं। ममता बनर्जी ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि मैं एक शक्तिशाली ...

Read More »

नहीं मिली राहत, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को शुक्रवार को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व सीएम के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी थी। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ...

Read More »

झामुमो उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

झामुमो उपाध्यक्ष चंपई सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। चंपई सोरेन को गुरुवार को मुख्यमंत्री पद के लिए नामांकित किया गया था, क्योंकि उन्होंने राज्यपाल से सरकार बनाने के उनके दावे को जल्द से ...

Read More »

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारी मुसीबत में, ईडी ने कसी नकेल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुसिबत में पड़ चुके हैं। उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हस्तक्षेप करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, ...

Read More »

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिंदू श्रद्धालुओं ने दूसरे दिन भी ज्ञानवापी परिसर में पूजा.अर्चना की, मुस्लिमों ने वाराणसी बंद का किया आह्वान

तीन दशक पहले बंद कर दी गई प्रथा को फिर से शुरू करने की अनुमति देने वाले अदालत के आदेश के बाद भक्त शुक्रवार सुबह वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एकत्र हुए और भजन गाए। बुधवार को वाराणसी की एक अदालत ने ‘व्यास जी का तहखाना’ में पूजा की इजाजत ...

Read More »

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हस्तक्षेप करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हस्तक्षेप करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ...

Read More »

यह बजट भारत के सभी 4 स्तंभों. युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा: पीएम मोदी

अंतरिम बजट समावेशी और नवोन्वेषी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसमें निरंतरता का भरोसा है। यह विकसित भारत के सभी 4 स्तंभों- युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा। यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि इस ...

Read More »

आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं, 2024-25 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.1 रहने का अनुमान है, निर्मला

अंतरिम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राज्य में कई विकास-सक्षम सुधारों की आवश्यकता है। राज्य सरकारों द्वारा मील के पत्थर से जुड़े सुधारों का समर्थन करने के लिए इस वर्ष 50-वर्षीय ब्याज-मुक्त ऋण ...

Read More »

हमारे युवा देश की आकांक्षाएं ऊंची हैं, उसे अपने वर्तमान पर गर्व है: निर्मला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही है। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। यह बजट चुनावी साल में पेश किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संसद में मौजूद हैं। निर्मला सीतारमण ने शुरूआत में कहा कि हमारे युवा देश की आकांक्षाएं ...

Read More »

भारत.मध्य पूर्व.यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए भी एक परिवर्तनकारी कदम है: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा कि हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए भी ...

Read More »

निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, ष्हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सरकार के अंतिम प्रयास के लिए मंच तैयार करते हुए अंतरिम बजट 2024-25 पेश करना शुरू कर दिया है। सीतारमण ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब, महिलाएं, किसान और युवा हैं। यह व्यापक रूप से ...

Read More »

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, सुनवाई कल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और शीर्ष अदालत शुक्रवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गई। हेमंत सोरेन की ओर से वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार ...

Read More »

संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, बोले-कुछ लोग आदतन हुड़दंग करते हैं, ऐसे बर्ताव से लोकतंत्र का चीरहरण होता है

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले विपक्षी दलों पर निशाना साधा। संसद में हंगामा और शोरगुल को ‘आदतन हुड़दंग’ बताते हुए पीएम मोदी ने ऐसा करने वाले जनप्रतिनिधियों को पश्चाताप की नसीहत भी दी। उन्होंने संसद में सार्थक चर्चा की अपील भी ...

Read More »