अयोध्या रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि 2024 में फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राम की कृपा से भाजपा का बेड़ा पार हो जाएगा।
श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है। उन पर राम की कृपा बनी रहेगी, राम की कृपा से उनका बेड़ा पार हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि जितने लोग भगवान राम के नाम की जयकार करते हैं, केवल वही लोग यदि बीजेपी को वोट देंगे तो यह निश्चित है कि 2024 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की भगवान राम में आस्था और विश्वास है, इसलिए पार्टी पर राम की कृपा बनी रहेगी।