Breaking News

घमंडिया (इण्डिया) गठबंधन के नेता निचले स्तर के बयान देने पर मजबूर: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जिन लोगों ने ‘सनातन धर्म’ के बारे में भारत की संस्कृति और सभ्यता के बारे में ऐसी टिप्पणियां की हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। देश और सभी भारतीय इस तरह के बयानों से निराश हैं और मुझे लगता है कि उन्हें लोगों के सामने जवाब देना होगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं आज ईश्वर से कामना करता हूं कि इन घमंडिया गठबंधन (INDIA) के नेताओं का घमंड थोड़ा कम कर दे। इनकी सोच में थोड़ा सुधार कर दे और इन्हें सद्बुद्धि दे, क्योंकि इनका घमंड इन्हें नीचले स्तर के बयान देने पर मजबूर करता है कि वे हिंदुओं और सनातन का अपमान करते हैं। राहुल गांधी की नफरत की दुकान में उनके नेता नफरती सामान बेच रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जिन लोगों ने ‘सनातन धर्म’ के बारे में भारत की संस्कृति और सभ्यता के बारे में ऐसी टिप्पणियां की हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। देश और सभी भारतीय इस तरह के बयानों से निराश हैं और मुझे लगता है कि उन्हें लोगों के सामने जवाब देना होगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि INDIA गठबंधन जिस तरीके से सनातन धर्म पर टीका टिप्पणी कर रहा है, वो अनुचित है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। देश को विनाश के पथ पर ले जाना, सनातन धर्म को नष्ट करना, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार व्यापक करना ही इस गुट (INDIA गठबंधन) का असली चेहरा है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी ने PM मोदी को ‘नीच’ बोलने के प्रयास किया है। इससे पहले भी मणिशंकर अय्यर ने ऐसा कहा था। प्रधानमंत्री मोदी गरीब परिवार से आते हैं। कांग्रेस पार्टी को लगता है कि जिस कुर्सी पर प्रधानमंत्री मोदी बैठे हैं, वो गांधी परिवार की है।