Breaking News

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का ऐलानए अनुराग ठाकुर बोले-खेलो इंडिया यूथ गेम्स राष्ट्रीय खेलों से भी बड़ा आकर्षण है, यह एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं

खेलो इंडिया यूथ गेम्स पहली बार मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित होंगे। यह इन खेलों का पांचवां संस्करण होगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, एमपी के खेल राज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और MoS निसिथ प्रमाणिक की उपस्थिति में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की गई। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज देश का एक बहुत बड़ा वर्ग है जो अपने बच्चों को खेल में आगे बढ़ाना चाहता है, साथ ही अपनी फिटनेस के लिए और राज्य और देश के लिए पदक जीतना चाहता है। खेलो इंडिया के जरिए पीएम मोदी ने बदली सोच।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स राष्ट्रीय खेलों से भी बड़ा आकर्षण है। यह एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और चयनकर्ताओं को प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करने और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलता है। इस बार 5वां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन मध्य प्रदेश में होगा। मैं मध्य प्रदेश को 5वें खेलो इंडिया गेम्स के आयोजन की जो जिम्मेदारी मिली है उसके लिए बहुत बधाई देता हूं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 कार्यक्रम की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल एक राज्य का विषय है। मुझे खुशी है कि मध्य प्रदेश जैसे कई राज्य न केवल खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए बल्कि खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी आगे आ रहे हैं।