जोजोबा आयल जोजोबा पौधों के बीज से निकाला जाता है। यह हमारी ब्यूटी के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, जिंक, कॉपर, आयोडीन, बी कॉन्प्लेक्स के अतिरिक्त बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह स्कीन के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। जोजोबा तेल स्किन की डलनेस व ड्राइनेस को दूर करने में सहायक होता है।
1- अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है तो थोड़े से जोजोबा व में सरसों का ऑयल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है व दाग धब्बे भी हट जाते हैं।
2- होठों को मुलायम बनाने के लिए जोजोबा तेल की एक बूंद को लेकर अपने होठों पर मसाज करें।
3- झुर्रियों की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से अपने चेहरे पर जोजोबा लगाएं। इसमें मौजूद विटामिन e आपके चेहरे पर झुर्रियों को आने से रोकते हैं।
4- रात में सोने से पहले अपने बालों में जोजोबा तेल से मसाज करें। ऐसा करने से आपके बालों से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।