Breaking News

अनुराग ठाकुर का 50वां जन्मदिन आज, राजनीति में कदम रखकर बढ़ाया पिता की सियासी विरासत को आगे

भारतीय राजनेता अनुराग ठाकुर आज यानी की 24 अक्तूबर को 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 24 अक्टूबर 1974 अनुराग ठाकुर का जन्म हुआ था। यह राजनीति में आने से पहले सैन्य अधिकारी थे। वहीं साल 2008 में इन्होंने राजनीति में कदम रखा और अपने पिता की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया। हालांकि अनुराग ठाकुर का राजनीतिक ग्राफ काफी तेजी से आगे बढ़ा और वर्तमान समय में अनुराग ठाकुर खेल, युवा मामलों के मंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री हैं। तो आइए जानते हैं इनके बर्थडे के मौके पर अनुराग ठाकुर के जीवन जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…