फैजाबाद(अयोध्या) लोकसभा से सपा के नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी और पी़डीए की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस देश और प्रदेश में कल्याणकारी सरकार बनाने का प्रयास किया जाएगा, हमारी सरकार बनेगी। जब 2027 के चुनाव होगा तब भाजपा का पूरा सफाया हो जाएगा। हमारी शक्ति बढ़ी है, आज हमारी 37 सीटें हैं लेकिन अगर वोटों में छेड़खानी न हुई होती तो हमें 50-55 सीटें मिलती… अखिलेश यादव के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।