Breaking News

मुजफ्फरनगर किसानों की राजधानी है , मुगलों की निशानी से अच्छी नहीं लगती, इसे बदला जाना चाहिए: गिरिराज सिंह बोले

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह मुजफ्फरनगर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर नाम को लेकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 75 साल हो गए अब इसका नाम मुजफ्फरनगर अच्छा नहीं लगता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये जो भी नगर हो लेकिन 75 साल में मुगलों की निशानी को मिटाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद मुगलों की निशानी मिटाने के लिए मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलने की जरूरत थी। सिंह शुक्रवार को कृषि और पशु मेले का उद्घाटन करने मुजफ्फरनगर में थे।

केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में जिले के लोगों से मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर किसानों की राजधानी है लेकिन मुगलों की निशानी से अच्छी नहीं लगती। इसे बदला जाना चाहिए। सिंह ने अपने भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खड़गे विपक्ष को एकजुट करने के लिए फोन पर बात कर रहे हैं। लेकिन विपक्ष एकजुट होकर पहले कुछ नहीं कर सका और आगे भी असफल रहेगा। नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।