Breaking News

UP Election Result 2022 LIVE Updates : केशव प्रसाद मौर्या भी पिछड़े, 264 पर भाजपा आगे, सपा को 127 सीटों पर बढ़त

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है, जबकि समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर चल रही है। वहीं, कांग्रेस और बसपा में कांटे की टक्कर चल रही है।

2022 UP Election Result : उत्तर प्रदेश में इस बार कुल 7 चरण में मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रदेश में बहुमत मिलने के आसार हैं।

UP Election Result 2022 LIVE Updates : मतगणना के दौरान पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 70 हजार सिविल पुलिसकर्मी तथा 245 कंपनी अर्धसैनिक बल और 69 कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील मतगणना स्थलों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी और इस कार्यक्रम में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आयोग के निर्देशानुसार कार्य करते हैं।

– सिराथू सीट से BJP के केशव प्रसाद मौर्या भी 365 वोटों से पिछड़े

– BJP 264 पर आगे, सपा को 127 सीटों पर बढ़त, बसपा 3, कांग्रेस को 4 सीटें

– मंत्री स्वाति सिंह के पति और सरोजिनी नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह आगे चल रहे हैं

– गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं

– शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 232 निर्वाचन क्षेत्रों में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है

– करहल 5वां राउंड में अखिलेश करीब 15 हजार वोटों से आगे

अखिलेश यादव (सपा) : 25263
एसपी सिंह बघेल (भाजपा) : 8955

– मतगणना के 5वें राउंड में आगरा ग्रामीण से भाजपा की बेबी रानी आगे
– बेबी रानी 5278
– किरण 1731
– उपेंद्र 158

– गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं

– चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी 201 पर आगे, 202 के बहुमत के निशान के करीब; उसकी सहयोगी अपना दल (एस) 8 पर आगे है। समाजवादी पार्टी (सपा) 89 पर आगे चल रही है।

– चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी द्वारा टिकट दिए गए शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं

– BJP 246, सपा 112, BSP 3 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे

– लोनी पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर 6466 मत लेकर आगे, मदन भैया दूसरे स्थान पर

– करहल में द्वितीय राउंड में सपा के अखिलेश यादव 9373 से आगे

भाजपा 2638
सपा 12011
बसपा 281
नोटा 66

– मथुरा से मंत्री श्रीकांत शर्मा 11829 वोटों से बढ़त तो छाता में मंत्री लक्ष्मीनारायण 1073 वोटों से आगे

– BJP 230, सपा 114, BSP 6 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

– सरधना से भाजपा के संगीत सोम आगे चल रहे हैं

– आगरा ग्रामीण विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य दूसरा राउंड की मतगणना के बाद बसपा से 1643 मतों से आगे

– चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा-102, समाजवादी पार्टी-46, अपना दल-5, कांग्रेस-4 सीटों पर आगे

– BJP 224, सपा 106, BSP 7 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

– BJP 225, सपा 92, BSP 7 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

– कांग्रेस ने बसपा को पछाड़ा, BSP 5 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे

– चुनाव आयोग के अनुसार, रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे चल रही हैं

– BJP 214, सपा 89, BSP और कांग्रेस 5-5 सीटों पर आगे

– शुरुआती रुझानों में BJP बहुमत के पार, सपा सिर्फ 86 सीटों पर आगे

– करहल में अखिलेश पहले राउंड की गिनती में करीब 6500 मतों से आगे

– मुरादनगर से निवर्तमान विधायक अजीत पाल त्यागी सुरेंद्र मुन्नी से करीब 900 वोट से पीछे हैं

– साहिबाबाद में निवर्तमान विधायक सुनील शर्मा पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा से करीब 5100 वोट से आगे

– शुरुआती रुझानों में BJP बहुमत के करीब, सपा सिर्फ 81 सीटों पर आगे

– BJP 183, सपा 63, BSP 6 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

– शुरुआती रुझानों में BJP को भारी बढ़त, सपा सिर्फ 63 सीटों पर आगे

– चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में भाजपा-4, राष्ट्रीय लोक दल-1 और समाजवादी पार्टी-3 सीट पर आगे चल रही है

– BJP शतक के पार, सपा की भी हाफ सेंचुरी, – BJP 132, सपा 56, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

– शुरुआती रुझानों में ओम प्रकाश राजभर लगातार पीछे

– शुरुआती रुझानों में BJP का शतक, सपा पिछड़ी, BJP 115, सपा 49, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

– BJP 95, सपा 37, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

– चुनाव के नतीजे आने से पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा- ”इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक़्त आ गया है अब ‘फैसलों’ का मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!”

– BJP 97, सपा 39, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

– चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में, भाजपा की अलका सिंह संडीला विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रही हैं

– BJP 78, सपा 37, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

– BJP 76, सपा 38, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

– BJP 67, सपा 37, BSP और कांग्रेस 4-4 सीटों पर आगे

– बाराबंकी, वाराणसी और प्रतापगढ़ जिले की एक-एक सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है

– सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्या आगे निकले

– BJP 48, सपा 33, बसपा 4 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे

– BJP 37, सपा 26, बसपा 4 और कांग्रेस 4 और 2 सीटों पर अन्य आगे

– BJP 35, सपा 20, बसपा 3 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

– फाजिल नगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्या पीछे

– BJP 28 तो सपा 18 सीटों पर आगे

– BJP और SP में कांटे की टक्कर, दोनों 18-18 सीटों पर आगे

– पोस्टल बैलेट की गिनती में BJP 17 सीटों पर आगे, BSP तीन पर आगे

– पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा 6 सीटों पर आगे

– सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है

– उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए मतगणना शुरू

– उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किए गए कार्य अभूतपूर्व हैं जिनका परिणाम है कि जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। परिणाम जब आएंगे तो साफ हो जाएगा कि हम 300 के पार सीटें ला रहे हैं।

– मतगणना शुरू होने से पहले लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनता को है पीएम मोदी और सीएम योगी पर अथाह भरोसा है। यूपी में बीजेपी फिर बहुमत से सरकार बनाएगी। हम पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे। बीजेपी सरोजिनी नगर सीट से 1 लाख वोटों से जीतेगी।

पिछले चुनाव की तुलना में इस बार हिंसात्मक घटनाओं में काफी कर्मी दर्ज की गई है। बड़े पैमाने पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई। मतगणना स्थल पर जीते प्रत्याशियों के साथ कितने लोग रहेंगे इसका निर्णय स्थानीय स्तर पर होगा। जो गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा उस पर कठोर कार्रवाई होगी। मतगणना के लिए हमारी ठोस नीति तैयार है।

गौरतलब है कि 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में सिर्फ 47 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 312 और उसके सहयोगियों ने 13 सीटें जीती थीं। वहीं, BSP को 19, कांग्रेस को 07 सीट और अन्य को 5 सीटें मिली थीं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को भारी जीत मिली थी।