Breaking News

कांग्रेस के महिला मार्च में उमड़ा हुजूम-प्रियंका गांधी बोली लड़की हूं लड़ सकती हूं सिर्फ नारा नहीं एक आंदोलन है

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मार्च का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस लखनऊ में महिला मार्च का आयोजन कर रही है। जिसमें महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। मार्च में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की 159 महिला उम्मीदवार भी शामिल हुई हैं।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ अभियान कांग्रेस के लिए आंदोलन है।

यह सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, बल्कि देश-प्रदेश में महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है। इसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं व उनकी आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाना है। इस विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की ओर से 159 महिला उम्मीदवारों को पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया।

मार्च को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा सिर्फ चुनाव के लिए नहीं दिया गया है बल्कि यह एक आंदोलन है महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए।

महिला मार्च 1090 चौराहे से शुरू होकर वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा, सिकंदरबाग पर खत्म होगा।