Breaking News

भारतीय संस्कृति में स्त्री का दर्जा पुरूष की अपेक्षा अधिक सम्माननीय: डाॅ. रोमा अरोड़ा

संजय श्रीवास्तव
अयोध्या। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा परिचर्चा व सम्मान समारोह शाने अवध सभागार में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाॅ. रोमा अरोड़ा प्राचार्य मचूना डिग्री कालेज अयोध्या ने माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि को ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महेन्द्रा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीक भज्जा, कार्यक्रम की संयोजक व ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष संतोष गर्ग, रीता गुप्ता, आशीष कौर, सुचिता भल्ला, आरती शुक्ला, शशि रावत ने माल्यार्पण करके व शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि डाॅ. रोमा अरोड़ा प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि इतिहास गवाह है कि नारी ने हमेशा से परिवार का संचालन का उत्तरदायित्व सम्भालते हुए समाज निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारतीय संस्कृति में स्त्री का दर्जा पुरूष की अपेक्षा अधिक सम्माननीय माना जाता है।
इस अवसर पर दो मातृ शक्ति श्रीमती रीता खत्री पूर्व सदस्य फिल्म सेंसर बोर्ड व समाजसेविका व साहित्यकार एवं वरिष्ठ चिकित्सक व शिक्षा के क्षेत्र में गरीब बच्चों को शिक्षित करने वाली अभियान को चलाने वाली डाॅ. पी. जावेद को अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने महिला अलंकार से सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में श्रीमती रीता खत्री ने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाईयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। डाॅ. पी. जावेद ने कहा कि महिला दिवस का औचित्य तब तक प्रमाणित नहीं होता जब तक कि सच्चे अर्थों में महिलाओं की दशा नहीं सुधरती है। ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डाॅ. एच.बी. सिंह ने कार्यक्रम में आई हुई बड़ी संख्या में महिलाओं को अपना आशीर्वाद देते हुए बधाई दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही के.टी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि नारी ने हमेशा से परिवार का संचालन का उत्तरदायित्व सम्भाला है। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से सम्बोधित करने वालों में पूर्व प्राचार्य डाॅ. एच.बी. सिंह, शहीद शोध संस्थान के प्रबन्ध निदेशक सूर्यकान्त पाण्डेय, ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीक भज्जा, रीता खत्री, डाॅ. पी. जावेद, डाॅ. रोमा अरोड़ा, पूनम सिंह, डाॅ. स्वदेश मल्होत्रा, डाॅ. मीरा यादव, उष्मा वर्मा, गरिमा गौतम, ममता गर्ग, मयूरी अग्रवाल, अनामिका पाण्डेय, विनीता पाण्डेय आदि लोगों ने मुख्य रूप से सम्बोधित किया। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष रीता गुप्ता, उपाध्यक्ष कवीन्द्र साहनी, उपाध्यक्ष प्रमिला राजपूत, कोषाध्यक्ष संतोष गर्ग, सचिव डिम्पल सोनी एडवोकेट, सचिव सचिन सरीन, आशीष कौर, सुचिता भल्ला, डाॅ. दीपा श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, श्यामा शर्मा, शशि रावत, कंचन राठौर, आरती शुक्ला, अनीता सिंह, मीना अवस्थी, पवन कुमार जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, वेद प्रकाश राजपाल, मंजूर भाई, विक्रम प्रताप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिलायें व पुरूष उपस्थित रहे।