Breaking News

भाजपा सरकार ने जाति व धर्म देखकर विकास नहीं किया: सीएम योगी

लखीमपुर,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इत्र वाले मित्र ने प्रदेश की गरीब जनता का सारा पैसा हड़प लिया। ऐसे लोगों से निपटने के लिए जनता इस बार भी उनको सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने सबका साथ सबका विकास के नारे को एक बार फिर बुलंदी के साथ उठाया और कहा कि पहले तो बिजली की भी जाति हुआ करती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने जाति व धर्म देखकर विकास नहीं किया। बोले, गोला व पलिया विधायकों की विधानसभाओं में उत्कृष्ट कार्यो के लिए दोनो विधायकों बधाई। कहा कि आज 59 सीटों पर मतदान चल रहा है। मतदाताओं का का उत्साह देखकर अच्छा लग रहा है।
सीएम योगी ने विधानसभा के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। कहा, यह मतदान उन्हें सुरक्षा देगा, विकास देगा, इसलिए मतदान अवश्य करें। उन्होने कहा, 2017 से पहले प्रदेश में हर दूसरे दिन दंगा होता था। कर्फ्यू लगता था। अपहरण होता था। सपा सरकार में आतंकियों को जमानत दिलाई जाती थी। आज गोला की धरती पर यह कह सकता हूं कि अब कर्फ्यू नहीं लगता है। हर हर बम-बम के जयघोष से गोला गुजायमान होता रहा। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में शांति समृद्वि और किसान की खुशहाली के लिए काम हो रहा है। पूर्व में प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने का मौका दिया। जिसके एवज में प्रधानमंत्री की अगुआई में देश सहित प्रदेश को विकास की राह पर लाया है। उन्होंने कहा कि आज किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया। खीरी जनपद के 45 हजार किसानों का कर्ज माफ किया गया। आज किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यहां हर किसान का सम्मान होता है।

योगी ने आगे कहा, 2017 के पहले लखीमपुर खीरी में बिजली मिलती थी। जनता ने ना कहते हुए समर्थन किया। कोरोना काल में अरविंद गिरि, रोमी साहनी सहित डबल इंजन की सरकार लोगों के लिए लगी थी। लेकिन, सपा व बसपा घर में छिपे थे। लोगों को वैक्सीनेशन किया गया परिणामतः तीसरी लहर कब आई, कब चली गई यह काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। लोगों को महीने में दो बार फ्री राशन मिल रहा है। लखीमपुर में मेडिकल कालेज बनाने का काम किया गया। आज भाजपा सरकार में जो काम किया जा रहा है, वह पैसा सपा सरकार में सपा के इत्र वाले मित्र के घर जा रहा था।

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, इत्र वाले मित्र के घर पर बुलडोजर चलाकर लोगों के लिए न्याय की लडाई लडी। राम मंदिर का निर्माण कराया गया। भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया है। सबका साथ सबका विकास के अनुसार कार्य कर किया। संविधान निर्माता बाबा साहेब के लिए भी काम किया। बाबा साहब के कार्यकाल से उनके अंत तक की यात्रा का पंचतीर्थ बनाया है। भाजपा ने जाति पांति भेद भाव के आधार पर कार्य नहीं किया। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सम्मान व सुरक्षा दी है। यह चुनाव प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए आपके बीच आया हूं। जनपद की समस्याओं में बाढ़ सहित तमाम समस्याओं का निराकरण किया गया।