Breaking News

21को शादी के बंधन में बधेंगे, फरहान और शिबानी

 

पिछले काफी समय से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की खबरों से गपशप गली गुलजार है। हालांकिए दोनों में से किसी ने भी इस पर कुछ नहीं कहा है। अब फरहान के पिता और जाने.माने लेखक जावेद अख्तर ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने हाल ही में पहली बार फरहान और शिबानी की शादी को लेकर बातचीत की और साथ ही कुछ खुलासे भी किए।
खबरें थीं कि फरहान.शिबानी 21 फरवरी को शादी करने वाले हैं। जावेद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहाए हां शादी हो रही है। कोरोना की स्थिति देखते हुए हम शादी बड़े स्तर पर नहीं कर सकते। यह एक साधारण समारोह होगा। खैरए अभी तो इंविटेशन भी नहीं भेजे गए हैं। उन्होंने कहाए शिबानी बहुत प्यारी बच्ची है। हमारा परिवार उन्हें बहुत पसंद करता है। अच्छी बात यह है कि फरहान और शिबानी की बहुत जमती है।
एक सूत्र ने बताया कि फरवरी में शादी करने के बाद फरहान और शिबानी अप्रैल में एक बड़ी पार्टी रखेंगेए जहां दोनों इंडस्ट्री के दोस्तों को बुलाएंगे। फरहान और शिबानी मुंबई में भव्य शादी करने की प्लानिंग कर रहे थेए लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे और कई बॉलीवुड सितारों को कोरोना की चपेट में आता देखकर दोनों ने करीबी रिश्तेदारों और परिवार की मौजूदगी के बीच शादी करने का फैसला किया है।
शिबानी से यह फरहान की यह दूसरी शादी होगी। उन्होंने सेलेब्रिटी हेयर स्टालिस्ट अधुना भबानी को तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में उनसे शादी की थी। शादी के 16 साल बाद 2017 में उनका तलाक हुआ। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा। अब जहां फरहानए शिबानी के साथ हैंए वहीं अधुनाए डीनो मोरिया के भाई निकोलो मोरियो के साथ रिलेशनशिप में हैं। अधुना अपनी दोनों बेटियों को भी निकोलो से मिलवा चुकी हैं।
शिबानी और फरहान सोशल मीडिया पर एक.दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करने से कतराते नहीं हैं। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फरहान.शिबानी की पहली मुलाकात एक रियलिटी टीवी शो में हुई थी। इस शो को फरहान ने होस्ट किया थाए वहीं शिबानी इस शो का हिस्सा बनी थीं। इस शो के बाद से ही दोनों सुर्खियों का हिस्सा बन गए थे और दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थीं।
एक्ट्रेसए मॉडल और होस्ट शिबानी ने कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं। वह फिल्म रॉय में जोया की भूमिका में नजर आई थीं। वह सुल्तानए शानदारए नूरए नाम शबाना और भावेश जोशी सुपर हीरो जैसी फिल्मों में छोटी.मोटी भूमिकाओं में दिख चुकी हैं।