Breaking News

लखनऊ: हजतगंज के होटल लेवाना में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लेवाना होटल में भीषण आग लग गई है। आग की वजह से 2 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन सबके बीच होटल में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक 15 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। चिंता की बात यह है कि होटल में फंसे अभी भी कई लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर सबसे ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। सुबह करीब 7:30 बजे होटल में आग लगी है। होटल हजरतजंग में स्थित है। डीएम के मुताबिक 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। राहत और बचाव कार्य जोरों पर है। आग की खबर का पता चलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया। प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया बचाव कार्य लगातार जारी भी है।

होटल के कमरों से लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। दमकल की टीम मौके पर मौजूद है। प्राथमिक अनुमान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डीएम ने कहा कि कारण (आग का) पता लगाया जा रहा है। संभावना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ऐसा हुआ होगा। कुल 30 कमरों में से 18 पर कब्जा था और शायद 35-40 लोग वहां थे। फंसे हुए लोगों को निकालकर सिविल अस्पताल भेजा गया है। लखनऊ के फायर ऑफिसर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, इनके पास कुल 30 रूम थे जिसमें से 18 भरे हुए थे। उनमें 35-40 लोगों के रहने की संभावना है, कुछ लोग सुबह निकल गए थे और कुछ लोग सूचना मिलने के बाद निकले और कुछ लोग जो फंसे रह गए उन्हें बाहर निकाला गया है।

डीजी फायर अविनाश चंद्र ने बताया कि रूम में पूरा धुंआ है जिसकी वजह से अंदर जाने में दिक्कत हो रही है, खिड़कियों में पिन्स और छड़े लगे हुए हैं जिससे तोड़ने का काम चल रहा है। 2 लोगों को बचाया गया है और अन्य लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लखनऊ से सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।