शाही ईदगाह मामले में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत ने हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शाही ईदगाह में सर्वे की अनुमति बीते दिनों दे दी थी। शाही ईदगाह मामले में शामिल मुस्लिम पक्ष ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह परिसर की अदालत की निगरानी में जांच की अनुमति देने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। शाही ईदगाह मस्जिद प्रबंधन समिति के सचिव और वकील तनवीर अहमद ने गुरुवार देर रात एक बयान जारी कर उच्च न्यायालय के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की समिति की मंशा के बारे में पहले ही जिक्र किया था।