Breaking News

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी की 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की सपंत्ति है, लेकिन इनके पास नहीं है घर, जमीन और कार

नई दिल्ली उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने चुनावी हलफनामे में 19.19 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई है। दिया कुमारी को गहनों का काफी शौक है। उनके पास कुल 75 लाख से अधिक कीमत के गहने हैं।

राजस्थान में नई सरकार गठित हो गई है। शुक्रवार को भजन लाल शर्मा ने राज्य के 26वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ उनकी कैबिनेट में शामिल दो उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा ने भी शपथ ली। तीनों में सबसे अमीर दिया कुमारी हैं, जिनके पास 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की दौलत है। उप मुख्यमंत्री द्वारा दाखिल चुनावी हलफनामे से मिली जानकारी से पता चलता है कि वह महंगे गहनों की भी शौकीन हैं।

दिया की संपत्ति 19 करोड़ से ज्यादा की
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने चुनावी हलफनामे में 19.19 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई है। दिलचस्प है कि करोड़ों की संपत्ति रखने वाली दिया के नाम पर कोई वाहन नहीं हैं। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लंदन के पार्सन्स आर्ट एंड डिजाइन स्कूल से फाइन आर्ट्स डेकोरेटिव पेंटिंग में डिप्लोमा किया है। दिया की पूरी संपत्ति में सिर्फ चल संपत्ति ही है। उनके पास अचल संपत्ति नहीं है। यानी, दिया के हलफनामे के मुताबिक उनके पास न तो घर है, न कोई जमीन है। न ही कोई व्यापारिक प्रतिष्ठान उनके नाम पर है।

दिया कुमारी की सालाना कमाई करोड़ों में
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की सालाना कमाई भी करोड़ों में है। दिया ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2022-23 में उनकी कमाई दो करोड़ से ज्यादा रही। दिया के चुनावी हलफनामे में 2022-23 में कुल 2,88,31,100  रुपये की कमाई रही। हालांकि, उनकी कमाई 2021-22 के मुकाबले घटी है। 2021-22 में उन्होंने अपनी कुल कमाई 3,19,73,240 रुपये बताई थी।

Rajasthan Deputy m Diya Kumari net worth and jewellery details
महंगे गहनों की शौकीन हैं दिया 
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को गहनों का काफी शौक है। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में कई गहनों का जिक्र किया है। उनके पास कुल 75 लाख से अधिक कीमत के गहने हैं। उन्होंने अपने हलफनामे में इन गहनों के बारे में भी बताया है।

दिया के पास सोने के चार चेन 
दिया के पास सोने और हीरे का छह पीस का एक सेट है। इसमें एक नेकलेस, दो इयरिंग, दो कंगन और एक अंगूठी है। इसका कुल वजन 127 ग्राम है। इसकी कुल कीमत उन्होंने 17.21 लाख बताई है। दिया के पास सोने का चार चेन हैं इनका कुल वजन 158.65 ग्राम है। इसकी कुल कीमत उन्होंने 4.82 लाख बताई है।

सोने की छह अंगूठियां भी हैं
दिया के पास सोने के छह कंगन हैं। इनका कुल वजन 185.47 ग्राम है। इसकी कुल कीमत उन्होंने 5.59 लाख रुपये बताई है। उप मुख्यमंत्री के पास सोने की छह अंगूठियां भी हैं। इनका कुल वजन 114.64 ग्राम है। इनकी कुल कीमत 3.46 लाख है। दीया के चुनावी हलफनामे में 135.54 ग्राम कुल वजन की सोने की 10 ईयररिंग्स की कुल कीमत  4.39 लाख रुपये बताई गई है। उनके पास छह पीस का एक सेट है। इसमें एक सोने की चेन, दो ईयररिंग, दो कड़े और एक अंगूठी है। इसकी कुल कीमत 3.79 लाख रुपये बताई गई है।

11.65 लाख के हीरे के सेट
उप मुख्यमंत्री के पास 18 कैरेट सोने में बना एक रूबी डायमंड सेट भी है। 97.2 वजनी इस सेट की कुल कीमत 11.65 लाख रुपये बताई गई है। इसी तरह एक अन्य हीरे का सेट भी है जिसका कुल वजन 135.35 ग्राम है। इसकी कुल कीमत उन्होंने 16 लाख रुपये बताई है। दीया के पास एक सेट है, जिसमें सोना, मीना और हीरा जड़ा है। इसका कुल वजन 95.8 ग्राम है। इसकी कीमत उन्होंने 4.68 लाख रुपये बताई है।

दिया के पास सोने और हीरे की दो ईयरिंग हैं जिनकी कीमत उन्होंने 2.12 लाख है। सोने और हीरे से ही बनी दो अन्य ईयररिंग्स का वजन 41.54 ग्राम है। इसकी कीमत उन्होने 1.65 लाख रुपये बताई है।