Breaking News

लखनऊ: कैंट सीट से ब्रजेश पाठक ने भारी मतों से जीत दर्ज की

लखनऊ,। पिछले चुनाव में लखनऊ मध्य सीट से विजय ध्वज लहराने वाले ब्रजेश पाठक ने इस बार कैंट सीट से कमल ख‍िलाया है। भाजपा ने ब्रजेश को कैंट विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री बृजेश पाठक ने 40000 वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। वहीं सपा प्रत्याशी को 67687 वोट म‍िले हैं। कैंट सीट पर फिर से भाजपा का विजय ध्वज लहरा रहा है। बीजेपी ने इसी सीट से चार बार के विधायक रहे सुरेश चंद्र तिवारी के स्थान पर इस बार ब्रजेश पाठक पर दांव लगाया गया था। बीजेपी का यह तीर भी निशाने पर लगा।

बीजेपी का गढ़ कैंट सीट : कैंट विधानसभा सीट पर सुरेश चंद्र तिवारी 1996, 2002, 2007 और 2019 के उपचुनाव में जीते थे। सुरेश तिवारी की तरह रीता बहुगुणा जोशी भी लखनऊ कैंट सीट से 2012 में कांग्रेस के टिकट पर और 2017 में बीजेपी के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं, लेकिन 2019 में पार्टी ने उन्हें प्रयागराज से लोकसभा का टिकट दिया और वो जीतकर संसद पहुंचीं। पार्टी ने 2019 के विधानसभा उपचुनाव में सुरेश तिवारी को टिकट दिया, वो जीत भी गए। 2017 के चुनाव में बसपा का दामन छोड़कर भाजपा में आए ब्रजेश पाठक लखनऊ मध्य से लड़े थे। मध्य में ब्रजेश पाठक को 5094 मतों से रविदास को हराने में कामयाबी मिली थी।

प्रत्याशी

कांग्रेस : दिलप्रीत सिंह
भाजपा : ब्रजेश पाठक
समाजवादी पार्टी : राजू गांधी
बसपा : अनिल पांडेय
आप : अजय कुमार