Breaking News

रूस का साथ देना पाक को पाकिस्तानी महंगा, ब्रिटेन ने रद्द की पाक के सुरक्षा सलाहकार की लंदन यात्रा

रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग में पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के रूस दौरे से ब्रिटेन की सरकार नाराज हो गई है। नाराज ब्रिटेन ने पाकिस्तानी के सुरक्षा सलाहकार की प्रस्तावित ब्रिटेन यात्रा को रद्द कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। बता दें पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ को इस हफ्ते ब्रिटेन की यात्रा करनी थी।

पाकिस्तान अखबार द न्यूज के अनुसार मोईद के दौरे से ठीक पहले यूरोपीय संघ के राजदूतों ने पाकिस्तान के यूक्रेन मसले पर तटस्थ रहने को लेकर एक बयान जारी किया था। पाकिस्तान ने इस बयान पर आपत्ति जताई थी और इसे गैर राजनयिक और अस्वीकार्य बताया था। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हम इस बयान पर चिंता जताते हैं क्योंकि मेरा कहना है कि यह कूटनीति का तरीका नहीं है और मैं समझता हूं कि उन्होंने इसे महसूस भी किया है।

रूस से तनाव को कम करने के लिए अब पाकिस्तान के विदेश सचिव कई यूरोपिय राजदूतों से मुलाकात करने जा रहे हैं। यही नहीं पाकिस्तान को अब यूरोपीय देशों की नाराजगी का डर सताने लगा है और वह कई देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत करनी है जा रहे हैं। शाह महमूद कुरैशी ने हंगरी के विदेश मंत्री से भी बातचीत की है। इसके बाद भी पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का दौरा ब्रिटेन ने रद्द कर दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच इमरान खान मॉस्को गए थे। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस को पाकिस्तान ने सहारा दिया था। इमरान खान ने पुतिन के साथ गेहूं और प्राकृतिक गैस की डील की थी। रूसी राष्ट्रपति से मिलने के बाद इमरान खान ने घोषणा की थी कि पाकिस्तान करीब 20 लाख टन गेहूं और प्राकृतिक गैस का आयात करेगा। रूस और पाकिस्तान की इस डील को दोनों देशों की नज़दीकियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इमरान खान ने पुतिन को पाकिस्तान आने के लिए भी आमंत्रित किया था। ब्रिटेन सरकार पाकिस्तान के इसी रुख से नाराज है।